मेरठ में एनएच -34 पर सलारपुर गांव के पास देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में युवक की टांग कटकर अलग जा गिरी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टैक्सी चालक फरार हो गया। गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी 35 वर्षीय निशू सिवाच देर रात स्कूटी से नौकरी कर घर लौट रहा था। सलारपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार निशू की टांग कटकर अलग जा गिरी और मौके पर मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक निशू तीन भाई - बहनों में सबसे बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। छोटा भाई शुभम है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।