मेरठ में रोटरी क्लब मेरठ द्वारा बुधवार को आनंद हॉस्पिटल व मेरठ बार एसोसिएशन के सहयोग से निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन नानक चंद सभागार, कचहरी परिसर में किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में बसंती रविचंद्रन एवं नरेश रविचंद्रन ने धन्वंतरी मंत्र की स्तुति की। कैंप में चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं निशुल्क परामर्श दिए गए। मेडिकल कैंप में 285 लोगों ने डॉक्टर से परामर्श लिया व अपनी जांच कराई। कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में पंकज कंसल, आलोक बंसल, डॉ. आलोक शर्मा, मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा, मेरठ बार एसोसिएशन महामंत्री एडवोकेट राजेंद्र सिंह राणा, अजय कुमार, मनोज बाजपेई और अंशु गोयल आदि का सहयोग रहा।