फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों का दो गांवों पर कहर: नशीला पदार्थ सूंघाकर और फरसा दिखाकर लाखों के जेवर-नकदी लूटे

बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात नकाबपोश बदमाशों ने दो गांवों में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना लहचौड़ा और ललियाना गांव की है, जहां पांच बदमाश दो अलग-अलग मकानों में घुसे और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। लहचौड़ा गांव में दिव्यांग विधवा ममता अपने परिवार के साथ सो रही थी। आधी रात करीब 12 बजे तीन नकाबपोश छत के रास्ते घर में घुसे और उन्हें नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। बदमाश उनके कानों से सोने के कुंडल, गले से चांदी का हार, पैरों से पाजेब और उंगलियों से बिछवे उतार ले गए। अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, 3 जोड़ी पाजेब और कपड़े-साड़ी समेत अन्य कीमती सामान भी ले गए। होश आने पर ममता ने शोर मचाया और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। इसी रात ललियाना गांव में यशबीर के घर भी पांच नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर दाखिल हुए। हथियारबंद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों की गर्दन पर फरसा रखकर जान से मारने की धमकी दी और दो सोने की अंगूठी, चार चांदी की अंगूठी, हाथ का हथफूल, तीन चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान लूट लिया। सूचना मिलते ही खेकड़ा सीओ रोहन चोरसिया मौके पर पहुंचे और दोनों घटनाओं की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें