मेरठ। माहेश्वरी मित्र मंडल द्वारा मंगलवार को शिव आराधना महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर अध्यक्ष अतुल लाहोटी, अमित शारदा, अंकित, जय श्री बटर, प्रगति महेश्वरी, अलका सावल आदि का विशेष सहयोग रहा।