मेरठ में माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी क्रिएटिव ग्रुप की ओर से रविवार को होटल क्विविरा में डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर नवरात्रि के गीतों पर डांडिया किया और समूहों में नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में गिलास गेम, वर्ड पजल और लकी ड्रॉ सहित कई मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। डांडिया डांस, खेल और स्वादिष्ट व्यंजन कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में जयश्री, गुंजन, रति, प्रगति, मंजू, साक्षी, अलका, रचना, आशा और लता सहित कई महिलाओं ने सहयोग किया। आशु, सोनाली, राखी, अदिति, विधि, सलोनी और आंचल सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।