हस्तिनापुर के मखदुमपुर में गंगा किनारे जहां तक नजर जा रही है चारों ओर श्रद्धालुओं के डेरे और तंबू बसे हुए हैं। हालांकि बुधवार को श्रद्धालु स्नान करने के बाद अपने घरों को लौटने लगे और यह गंगा नगरी एक बार फिर वीरान नजर आएगी। बुधवार सुबह को गंगा किनारे पर पूर्णिमा के अवसर पर आस्था की डुबकी लगाई विधि विधान से पूजा अर्चना की और उसके बाद अपने घरों को लौट गए।