फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ में मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक कर बिखेरा 'फैशन का जलवा'

Mon, 29 Apr 2024 11:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

मेरठ के कंकरखेड़ा नेशनल हाईवे स्थित एक रिसोर्ट में इंफ्लुएंसर अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें मॉडलों ने रैंप पर कैटवॉक कर फैशन का जलवा बिखेरा। मॉडलों ने अलग-अलग परिधानों में अपनी प्रतिभा दिखाई। फिल्मी गीतों और धुनों के बीच कैटवॉक को देख युवाओं ने तालियों से माॅडलों की पेशकश को सराहा। इस दौरान 40 युवा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एक्टर शरद चौधरी, मिस एशिया पेसिफिक इंडिया सोफिया सिंह, दीपाली चौहान, पिंटू मिश्रा एवं मेघा आहूजा ने प्रतिभागियों को सराहा। कार्यक्रम में डी वर्ल्ड प्रोडक्शन के एमडी उमंग गोयल ने बताया कि मेरठ से भी युवक-युवतियां मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में कदम बढ़ा रहे हैं। रिसॉर्ट प्रबंधक तुषार चौधरी ने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान जरूरी है। सोफिया सिंह ने बताया कि वह नोएडा की रहने वाली हैं। उन्होंने जयपुर में हुई प्रतियोगिता जीती थी। वहीं, सितंबर माह में फिलिपींस में होने वाली प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्य अतिथि ने भावी जैन, पावनी सिंघल, नम्रता चावला, विशी शर्मा सहित अन्य इनफ्लुएंसर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें