मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र के गांव पबला में दुकान से सामान लेने आए एक युवक पर पुराने विवाद को लेकर आधा दर्शन युवकों ने हमला कर दिया। जब दुकानदार ने मारपीट का विरोध किया तो दुकानदार व वहां खड़े उसके भतीजे को गोली मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल चाचा-भतीजे व मारपीट में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।