मेरठ। पांडवों की वैभवशाली राजधानी और ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में 1949 से चला आ रहा गृह का इंतजार आज पूरा होगा। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक के आग्रह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हस्तिनापुर में जिन लोगों के पास अभी तक घरों के कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं थे अब उनके घरों पर गृह कर लगाने के अनुमति दे दी जिसके बाद नगर पंचायत की ओर से कस्बे की न्यू ब्लॉक बंगाली बाजार चौराहे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पूर्वी पाकिस्तान से आए हिंदू बंगाली परिवार और कस्बे के विभिन्न समुदाय के के लोग पहुंचे। जिन्होंने चेयर पर्सन सुधा खटीक का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। नगर पंचायत ने पहले चरण में 7400 घरों पर गृहकर लगाने का निर्णय लिया है जिसकी आज शुरुआत के लिए नगर पंचायत की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐतिहासिक नगरी के लोगों का कहना है कि इस क्षण का उन्हें पिछले 76 वर्षों से इंतजार था क्योंकि उनके पास उनके घरों का कोई भी दस्तावेज नहीं था जिस कारण उन्हें सरकारी योजनाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा था।