फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: बारिश से किशोरपुर गांव में कच्चे मकान की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचा

मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के किशोरपुर गांव में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते गांव के निवासी बबलू के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना उस समय हुई जब बबलू अपनी पत्नी और बेटे के साथ मकान के अंदर सो रहा था। सौभाग्य से उसकी पत्नी और बेटा पूरी तरह सुरक्षित बच गए, जबकि बबलू को मामूली चोटें आईं। बबलू ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वह कई बार मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन कर चुका है, लेकिन अब तक कोई स्वीकृति नहीं मिली। मजबूरी में वह उसी कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के प्रधान प्रतिनिधि रिशिपाल मलिक मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। उन्होंने भी स्वीकार किया कि यह परिवार लंबे समय से आवास योजना की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें