मेरठ। नौचंदी ग्राउंड स्थित बालाजी मंदिर में वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर मंदिर के संस्थापक पंडित नरेंद्र स्वामी महाराज ने मुख्य यजमान विकास गर्ग, आभा गर्ग के साथ विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी जगमोहन, विनोद कुमार, कृष्णपाल राणा, सतीश शर्मा, अनिल गुप्ता, नरेद्र अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।