फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 1 अगस्त से होगा शूटिंग का महासंग्राम, 2 राज्यों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

मेरठ। शहर में 1 अगस्त से 1200 खिलाड़ी शूटिंग में अपना दम दिखाएंगे। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के 55 शहरों के 250 स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को एमआईईटी पब्लिक स्कूल में वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, प्रधानाचार्य रूपाली सहगल, उप प्रधानाचार्य एकता सक्सेना ने प्रेसवार्ता में विशेष जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि देहरादून रीजन के अंतर्गत उत्तराखंड के 11 जिलों और नोएडा रीजन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से कुल 252 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने बताया कि अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता 1 अगस्त से 4 अगस्त तक चलेगी। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी अजय चौधरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें