फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खिर्वा रोड पर झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, झुलसने से एक बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। गुरुवार देर शाम कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खिर्वा रोड जेवरी नाले के पास अचानक झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटे उठती देख झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। हादसे में इब्राहिम नाम के एक बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से इलाके में मातम पसर गया। वहीं मौके पर पहुचे सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें