मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में बारिश के दौरान नाले में बहे 3 वर्षीय सादिक को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस प्रशासन लगातार बच्चे के तलाश में जुटी है। बृहस्पतिवार को हैंडलर रविंद्र नगर, सहायक सुरेन्द्र चौहान, डॉग नैन सी ने करीब एक घंटे तक बच्चे की तलाश की है। लेकिन डॉग स्क्वायड टीम भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सर्च अभियान के बाद टीम खाली हाथ लौट गई। बता दे कि बीते 3 सिंतबर भारी बारिश के दौरान घर के बाहर खेलते समय ननिहाल में आए सहारनपुर के गांव सिकरोड़ा निवासी सादिक पुत्र सोनू नाले में गिर गया था। पानी के तेज बाहव के चलते वह भी पानी में बह गया। जब तक परिजन सादिक को पकड़ पाते तब तक काफी देर हो चुकी है। इसके बाद नगर पंचायत टीम, पुलिस व प्रशासन ने जगह जगह नाले की निकासी को रोककर बच्चे की काफी तलाश की है। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पिछले दस दिनों से परिजन व पुलिस की टीम लगातार बच्चे के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल बच्चे की तलाश में डॉग स्क्वायड टीम को भी खाली हाथ लौटना पड़ा है। सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि बच्चे की तलाश में लगातार सर्च अभियान चलाया जाएगा।