फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: योग शिविर के दूसरे दिन दिखा उत्साह, बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह के समय बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। सुबह के समय आयोजित शिविर में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। युगर्षि स्वामी कर्मवीर महाराज ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करने में सहायक है। शिविर में उपस्थित लोगों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर सीसीएस यूनिवर्सिटी की कुलपति संगीता शुक्ला, वित्त अधिकारी रमेश चंद, प्रो भूपेंद्र सिंह, डॉ डीके चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें