मेरठ। दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित होटल द मार्स रिजॉर्ट में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पहुंचे, जहां उन्होंने लंच करने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली से हरिद्वार जाते समय मेरठ के होटल द मार्स पर रूके थे।