मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड माधवपुरम गेट के पास खुले नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। शव की पहचान आर के पुरम निवासी बाइक मैकेनिक रवि के रूप में हुई। वहीं पुलिस के मुताबिक रवि की शराब के नशे में नाले में गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।