मेरठ में गोला कुआं चौराहे पर अतिक्रमण के चलते रोजाना घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की मुख्य वजह सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण है, लेकिन स्थिति संभालने के लिए मौके पर एक भी ट्रैफिक कर्मी तैनात नहीं रहता। लोगों ने प्रशासन से नियमित व्यवस्था कराने की मांग की है।