फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बदमाश बेखौफ, सेवानिवृत्त दरोगा की पत्नी से कुंडल लूटकर फरार

मेरठ के लावड़-सोफीपुर मार्ग पर बुधवार को सुबह की सैर के लिए निकली राजकमल पार्क कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा वेदपाल की पत्नी शशी बाला से दो बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। महिला ने बताया कि बदमाशों ने उसके पास आकर चेहरे पर स्प्रे कर दिया, जिस कारण वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गई। सड़क पर गिरने के कारण वह घायल हो गईं। बदमाश कुंडल लूट की घटना को अंजाम देकर भाग निकले। मौके से गुजर रहे लोगों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और शशिबाला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद महिला ने घटना की जानकारी दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें