फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोबाइल से खुद की गिनती करें, जनगणना-2027 का बिगुल बजा, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

मेरठ। जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन की इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस होगी, जिसमें नागरिक स्वयं अपने मोबाइल या कंप्यूटर से स्व-गणना कर सकेंगे। डीएम डॉ वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर बताया कि बनई व्यवस्था से पारदर्शिता और सटीकता बढ़ेगी। जनपद में हजारों प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने का कार्य करेंगे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सही और पूर्ण जानकारी देकर देश के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं। प्रेस वार्ता में डीएम ने बताया कि यह देश का राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो विकास योजना, संसाधनों के वितरण और भविष्य की नीतियों का आधार बनेगा। उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना का कार्य सात मई 2026 से 21 मई 2026 तक कराया जाएगा। इसके बाद हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलेगा। वहीं जनसंख्या का कार्य भारत सरकार के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नो फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि इस बार पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस होगी। नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए लोगों को स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।प्रेस वार्ता में बताया गया कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के दौरान जनपद के सभी 22 चार्ज क्षेत्रों में भवनों, मकानों और संस्थानों से जुड़ी लगभग 33 प्रकार की सूचनाएं एकत्र की जाएंगी। इस कार्य के लिए 6443 प्रगणक और 1075 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। कुल 7518 कर्मचारियों की टीम इस अभियान को सफल बनाने में जुटेगी।यह प्रक्रिया आगामी जनसंख्या गणना का आधार तैयार करेगी। इसके बाद जनसंख्या गणना चरण में प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति और परिवार से संबंधित जानकारी जुटाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा। जनपदवासियों से अपील की है कि वे स्व-गणना का अधिकतम उपयोग करें और सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना-2027 को सफल बनाकर मेरठ को देश में अग्रणी बनाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें