मेरठ। एसएसपी ऑफिस पहुंचे देहरादून में तैनात केंद्रीय कर्मचारी ने हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित विवेक कुमार ने बताया कि दिसंबर में उनकी कंचन नाम की युवती से फेसबुक के माध्यम से मुलाकात हुई, जिसके बाद कंचन, आलिशा, बीना और धर्मपाल नाम के आरोपियों ने उनका फ़र्ज़ी अकाउंट खुलवाया, जिसमें उनको कंचन का पति दिखाकर 4 लाख रुपए की डिमांड की, जिसके खिलाफ टीपी नगर थाने में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि लगातार आरोपियों की तरफ से वॉट्सएप पर और व्यक्तिगत तौर पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले की शिकायत एएसपी ब्रह्मपुरी से भी की, लेकिन अभी तक भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित टीपी नगर थाना क्षेत्र के लल्लापुरा नई बस्ती का रहने वाला है।