फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्र से मारपीट के आरोप में भाकियू का गंगानगर थाने पर अनिश्चितकालीन धरना

मेरठ के गंगानगर थाने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने छात्र के साथ कथित मारपीट के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि थाने के तीन सिपाहियों ने बुलंदशहर निवासी छात्र अभिषेक के साथ मारपीट की, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। साथ ही छात्र को घटना की जानकारी परिजनों को देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस अधिकारी और भाकियू पदाधिकारी मौजूद हैं तथा वार्ता का दौर जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें