फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: व्यापारी को माफी मंगवाने और नाक रगड़वाने का मामला, एसएसपी आवास पहुंचे भाजपा जनप्रतिनिधि, आरोपियों पर रासुका की मांग

मेरठ। व्यापारी सत्यम से माफी मंगवाने और सार्वजनिक स्थल पर नाक रगड़वाने के मामले में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी आवास पर जाकर एसएसपी से मुलाकात की और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई की मांग की। आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की भी मांग की गई। राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करना कोई सज़ा नहीं, निलंबन होना चाहिए। साथ ही आरोपी विकुल को ज़मानत देने पर भड़कते हुए कहा कि ज़रा पुलिस बताए कि किस कारर्णों से ज़मानत दी गई। इस दौरान सांसद अरुण गोविल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत तमाम भाजपा नेता और पीड़ित व्यापारी की मांग और भाई भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें