फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स की बड़ी लड़ाई! न्यूनतम पेंशन और चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर 4-5 अगस्त को दिल्ली में जुटेंगे रिटायर्ड कर्मचारी

मेरठ में EPS-95 निवृत्त कर्मचारी समन्वय एवं लोक कल्याण संस्था (राष्ट्रीय संघर्ष समिति) की ओर से सौरभ गेट डिपो बस अड्डे पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये प्रतिमाह, महंगाई भत्ता तथा पति-पत्नी दोनों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। कर्मचारी नेताओं ने उपस्थित जनों को आगामी 4 और 5 अगस्त को दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक की नहीं, बल्कि सभी EPS पेंशनर्स के भविष्य और गरिमा से जुड़ी लड़ाई है। सभा में कहा गया कि आज भी कई पेंशनर्स को 200 से 1500 रुपए तक की नाममात्र पेंशन मिल रही है, जिससे बुढ़ापे में जीवन-यापन कठिन हो गया है। वहीं, चिकित्सा सुविधाओं की अनुपलब्धता एक बड़ी चिंता का विषय है। संघर्ष समिति के वक्ताओं ने सभी से एकजुटता की अपील करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें