मेरठ में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर आज बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के सैकड़ों किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने फ्री बिजली के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपने और तहसील में किसान खताैनियों में हुई गड़बड़ियों को लेकर डीएम ऑफिस के बाहर दर्जनों ट्रैक्टर खड़े कर दिए।