मेरठ। शनिवार को जागृति विहार स्थित बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स-डे 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल डिस्टि्रक्ट जज एवं सेक्रेटरी (डीएलएसए) रमेश कुशवाहा, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, हाई जंप गोल्ड मैडलिस्ट रीत राठौड़, बीडीएस ग्रुप के चेयरमैन धमेन्द्र कुमार शर्मा, डायरेक्टर आकर्ष मोहन और प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित रहे, जिन्होंने स्पोर्ट्स-डे की शुरुआत मशाल जलाकर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान हुई कई प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लेकर खूब तालियां बटोरी और कई इनाम भी जीते। इस दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल टीचर्स का सहयोग रहा।