मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव के अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में महिला विंग की सदस्य भड़क गई। इसमे सपा की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव महिला कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसपी से शिकायत करते हुए मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। मुकदमा दर्ज नही होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। उधर एसपी ने जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराने का आस्वासन दिया।