फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के लोहा मंडी में बर्फ से बनी बाबा बर्फानी की झांकी, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

सावन के पावन महीने में मेरठ के लोहा मंडी कबाड़ी बाजार में धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां आयोजित भंडारे में बाबा बर्फानी की सात फीट ऊंची बर्फ से बनी झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। झांकी को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो अमरनाथ की पवित्र गुफा साक्षात सामने हो। बर्फ से बनी झांकी को बारीकी से तराशा गया था, जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भंडारे में लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा बर्फानी से आशीर्वाद लिया। आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित लोग व व्यापारी भी शामिल रहे। इस आयोजन में आदेश कुमार बंसल, हर्षित गुप्ता, महामंडलेश्वर महेन्द्र दास, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, दीपक सिंघल, अरुण वशिष्ठ, मनोज अग्रवाल, मनोज जौहरी और अनुज वशिष्ठ का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें