मेरठ। सीएचसी दौराला में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर का शुभारंभ अतिथि शिवकुमार राणा ने फीता काटकर किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन चौधरी ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया। सचिन चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार के बाद दवाई वितरित की गई। डॉ. ज्योति सिंह ने महिलाओं को टीकाकरण, गर्भवती होने के दौरान खान पान संबंधित जानकारी दी। शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण, बीपी, मधुमेह, टीबी रोगी, मानसिक रोगियों की जांच और काउंसिल की गई। शिविर में 70 साल से ऊपर के वृद्धों के आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी बनाए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सभी लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है। गरीब लोगो के लिए अनेक स्वास्थ्य संबंधित योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका लाभ मिल रहा है। इस दौरान एसीएमओ कांति प्रसाद, मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, रालोद नेता संजय पनवाड़ी, देवेंद्र पाल सिंह, हरेंद्र चौधरी, महकार सिंह, प्रवीन चौधरी, संजीव योगी, प्रशांत, भरत, रवि, डाॅ. विनीता, हरपाल, वीपी शर्मा, यशवीर राणा, बिजेंद्र सिंह, सोनी आदि मौजूद रहे।