फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: असपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बोले "लाठी गोली की सरकार, नहीं चलेगी इस बार", पेपर लीक पर उठाए सवाल, प्रदेश में होगी शराबबंदी

मेरठ। बुधवार को मेरठ पहुंचे आज़ाद समाज पार्टी प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव का आगाज़ कर दिया। चंद्रशेखर ने अपना मैनिफेस्टो साझा करते हुए कहा की यदि उनकी सरकार बनती है तो प्रदेश में बदलाव नज़र आएगा। चंद्रशेखर ने बुलडोजर नीति, शिक्षा नीति, पेपर लीक मुद्दे पर सवाल उठाते हुए दावा किया उनकी सरकार में प्रदेश में शराबबंदी होगी, इंटर तक शिक्षा निशुल्क होगी, बुलडोजर नीति रोकेंगे। इसके साथ ही चंद्रशेखर ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था सदृढ़ होगी। सभी जाति धर्म के लिए कानून व्यवस्था और कार्रवाई होगी एक समान, कहा सड़क पर आयोजन होंगे तो सभी धर्मो जातियों के। कहा जाति धर्म के आधार पर चिन्हित करके कार्रवाई करना और बुलडोजर कार्रवाई को रोकेंगे। कहा प्रदेश में बनेगी जनता के गठबंधन से आजाद समाज पार्टी की सरकार, लाठी गोली की सरकार की होगी प्रदेश से छुट्टी। युवाओं और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें