फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 21 जून को निकलेगी अमरनाथ सेवा समिति की शोभायात्रा, पदाधिकारियों ने दी जानकारी

Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jun 2026 03:57 PM IST

मेरठ से अमरनाथ सेवा समिति की ओर से 21 जून को निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर दिल्ली रोड स्थित होटल मयूर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभायात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और भगवान शिव से जुड़े आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से भी आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है। प्रेस वार्ता में समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें