मेरठ के सेंट जोजेफ इंटर कॉलेज मेरठ कैंट में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दूर-दूर से आए पुरातन छात्र पुराने दिनों की यादों में खो गए। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और स्कूल की प्रगति के लिए खुद ही सहयोग करने का संकल्प लिया। इसके लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया।