गन्ने की खरीद मूल्य 550 प्रति क्विंटल का पैसा सरकार को दिया जाए। गन्ना डालने के 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसको लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरठ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और फिर डीएम को ज्ञापन दिया। आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने मांग पत्र के माध्यम से मांग की प्रदेश में गन्ना किसानों के साथ अन्याय हो रहा हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने की फ़सल बहुतायत में उगायी जाती है।वेस्ट यूपी को गन्ना बेल्ट के रूप मे जाना जाता है। यह बड़ी विडंबना है। गन्ना किसानों को ना तो गन्ने का उचित मूल्य ही मिलता है और ना ही चीनी मिलों द्वारा समय से किसानों का भुगतान ही किया जाता है।