फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरूरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गले-सड़े शव को देख परिजनों में मचा कोहराम

मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डाहर में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त बिन्दर पुत्र चंद किरण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मृतक का भाई उसे खाना देने के लिए उसके मकान पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि बिन्दर गली-सड़ी अवस्था में मृत पड़ा हुआ है। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में दहशत और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिन्दर की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि बिन्दर को आखिरी बार 14 अगस्त के दिन देखा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं, मृतक की अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में हैं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें