फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अब्दुल्लापुर हुसैनी चौक पर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ निकाला गया जुलूस, पाकिस्तान का झंडा जलाया, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

मेरठ। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बीते दिनों शिया मस्जिद पर हमला हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे। इस धमाके में मस्जिद और इमामबाड़ा की इमारत को नुकसान भी पहुंचा है। वहीं, यह धमाका उस वक्त हुआ था, जब जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद परिसर में इकट्ठा हुए थे। इस घटना को लेकर भारत में भी आक्रोश देखने को मिला है। सोमवार देर शाम को जनपद मेरठ के अब्दुल्लापुर स्थित हुसैनी चौक में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन कर सीओ देहात सुधीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। आतंकवाद मुर्दाबाद के प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद आमिर नकवी, मंसूर, नादिर, पूर्व पार्षद शौकत अली, रहबर अली ,मीसम नकवी, शाकिर जैदी, सुएब, जोन अब्बास, फैसल, अमजद नकवी, आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें