मेरठ। थाना और पुलिस का खौफ होगा इंसानों के लिए लेकिन हम भी वानर सेना हैं...हमपर किसका ज़ोर। ऐसा ही कुछ मवाना थाना की छत पर देखने को मिला, जब एक बंदर थाने में खड़ी बाइक से सिपाही की कैप निकालकर छत पर ले गया और उससे काफी देर तक खिलंदरी करता रहा और अंत में बंदर ने पुलिस की टोपी को फाड़ दिया।