मेरठ में श्रीलंका से आए प्रशासनिक अधिकारियों के 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मोहिउद्दीनपुर स्थित पीएम श्री स्कूल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत भवन कार्यालय और राष्ट्रीय ग्राम साम्राज्य अभियान योजना अंतर्गत बने सीएससी सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान श्रीलंकाई अधिकारियों ने मोहिउद्दीनपुर में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया और कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को जाना। अधिकारियों ने सीएससी सेंटर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के मिर्च और मसाले की खरीदारी की।