फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्माण के 9 वर्षः संकल्प से सिद्धि तक उत्तर प्रदेश की विकासगाथा पर सीसीएस युनिवर्सिटी में हुआ भव्य कार्यक्रम

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्षः संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि” पूरे होने के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी/ मेला में आम जन को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। इस दौरान राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, निर्माण कामगार मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना, विद्युत चलित चाक निःशुल्क वितरण योजना, उडद/मूंग मिनी किट वितरण योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभांवित महिलाओं को प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें