फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह संगम 2026 के तहत 80 छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह योग संगम 2026 के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 80 छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार अभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका भावना मित्तल और दीपा त्यागी एवं कीर्ति धामा ने सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास करवाया। इसके बाद मंत्रोच्चारण और विभिन्न प्राणायाम क्रियाओं का अभ्यास हुआ। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सूर्य नमस्कार के 12 चरणों का अभ्यास किया। छात्राओं की अधिक संख्या के कारण शिविर दो शिफ्ट में आयोजित हुआ। ये शिफ्ट सुबह 6 से 7 बजे और सुबह 10 से 12 बजे तक हुआ। योग विभाग की छात्राओं ने एनसीसी और शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं के साथ मिलकर पर्यावरण सेवा की। संयोजिका भावना मित्तल ने बताया कि इनका उद्देश्य छात्राओं में योगाभ्यास, सेवा भाव और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इससे उन्हें एक अच्छा जीवन जीने और पौधों के संरक्षण की प्रेरणा मिलेगी। शिविर में अंजलि, निधि, प्रीति, अंशिका, वर्तिका, मनीषा और नीरज कुमार का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें