फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, रंगारंग कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और देश की एकता-अखंडता में उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शिप्रा रस्तोगी, सुनील भराला, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, अजय गुप्ता और पूर्व विधायक हरपाल सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें