फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 108 बटालियन आरएएफ ने की मॉक ड्रिल

मेरठ। सरधना में 108 आरएएफ मेरठ की ओर से बुधवार को सरधना क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास 108 आरएएफ मेरठ के कमांडेंट धन सिंह विष्ट के निर्देश पर किया गया। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखना और स्थानीय पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना था। क्यूआरसीएस 108 वाहिनी आरएएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर यह अभ्यास किया कि संकट की घड़ी में किस प्रकार न्यूनतम समय में स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सकता है। मॉक ड्रिल में जवानों ने तत्काल रेस्पॉन्स, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कौशल का प्रदर्शन किया। ड्रिल के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आपात स्थिति में सतर्क रहने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। साथ ही बताया कि ऐसी मॉक ड्रिल न सिर्फ अभ्यास के लिए होती हैं, बल्कि यह आपदा प्रबंधन की वास्तविक तैयारियों की कसौटी भी होती हैं। मौके पर सहायक कमांडेंट रिपुदमन सिंह, सहायक कमांडेंट गोपाल राम, सहायक कमांडेंट विक्रम सिंह रघुवंशी, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ज्योति मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें