मेरठ में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में तीन अस्पतालों में रक्तदान शिविर लगाए गए। इन अस्पतालों में गढ़ रोड का मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, घंटाघर का जिला अस्पताल ब्लड बैंक और पल्लवपुरम के कोटपाल हॉस्पिटल शामिल है। मेरठ में जागरुक रक्तदाता सुबह से ही रक्तदान करने शिविरों दिखाई दिए। विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविरों में सामाजिक, राजनीतिक और सरकारी कर्मचारी समेत स्टूडेंट्स भी ने भी रक्तदान किया।