फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में गूंजा केंद्र में जाटों के आरक्षण का मुद्दा, तय करेगी वेस्ट यूपी की राजनीति की दिशा

Sun, 01 Oct 2023 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

जाट समाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने और समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज सुभारती विवि में जाट संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश विदेश से हजारों की संख्या में जाट समाज के लोग पहुंचे हैं।

 

पश्चिमी यूपी की राजनीति की दिशा तय करेगा जाट समुदाय
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख आधार माना जाने वाला जाट समुदाय मेरठ की क्रांति भूमि से राजनीति की दशा और दिशा तय करने जा रहा है। कार्यक्रम में जान समुदाय अपनी ताकत दिखाएगा। साथ ही जाट समाज को आरक्षण न दिए जाने पर आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। जाट समुदाय के लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार जाट समाज की मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसका खामियाजा उसे आगामी लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें