मेरठ पुलिस ने सात ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने अपनी आशिकी के चक्कर में जुर्म का रास्ता इख्तियार कर लिया। पुलिस की मानें तो सातों आरोपी गर्लफ्रैंड की फरमाइशों को पूरा करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। फिलहाल पुलिस ने इनके पास से लूट का समान बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है।