मेरठ के भावनपुर में मौजूद रमन गैस एजेंसी के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चश्मदीदों ने बताया कि चार हमलावरों ने बिना मौका दिए गोलियां बरसानी शुरू कर दी और सेल्समैन अनिल की हत्या कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रमन गैस एजेंसी मेरठ के महापौर हरिकांत अहलूवालिया के छोटे भाई रमन आहलूवालिया की है लेकिन एजेंसी का लाइसेंस उनकी पत्नी नलिनी आहलूवालिया के नाम पर इश्यू है।