मेरठ में पूर्व पार्षद किन्नर हाजी फाको की हत्या का खुलासा हो ही गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए हत्यारोपियों के नाम नवेद, फुरकान, शानू, इलियास और सरफराज है। पूर्व पार्षद किन्नर हाजी फाको की हत्या के पीछे जेल में बंद हिस्ट्री शीटर सलमान का हाथ है। उसी ने 5 लाख रुपये की सुपारी देकर फाको को हत्या कराई थी।