यूपी के मेरठ जिले में नेशनल शूटर और सेना के पूर्व कर्नल देवेंद्र कुमार के घर पर डीआरआई ने छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक रिटायर्ड कर्नल के घर से डीआरआई की टीम को तकरीबन एक करोड़ रुपए नगद और दुर्लभ वन्य जीवों की खाल, खोपड़ी, सींग समेत शूटिंग की 40 राइफल और पिस्टल के साथ करीब 50 हजार कारतूस बरामद किया गया।