मेरठ के रोहटा गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक ये शख्स अपने खेतों में पानी डालने के लिए घर से निकला था, लेकिन ट्यूबवेल के पास ही हमलावरों ने उसकी छाती पर एक के बाद एक चार गोलियां दाग दीं। मारे गए शख्स के भाई ने आशंका जताई है कि मामा से चल रहे जमीन विवाद में उसके भाई की हत्या की गई है।