मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में BSP नेता याकूब कुरैशी के बेटे ने 10-12 गुंडों को साथ लेकर जमकर मारपीट की। दरअसल याकूब कुरैशी की पोती दो दिन से स्कूल में अनुपस्थित थी। शनिवार को स्कूल आने पर टीचरों ने उसे डांटा। लड़की ने इसकी शिकायत घरवालों से कर दी। इससे गुस्साए लड़की के भाइयों ने सोमवार को स्कूल पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया।