Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी कराई गई। दोनों ही आरोपियों की जेल के भीतर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। एक ही कमरे में दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पेशी हुई। दोनों ही आरोपियों ने 14 दिन बाद एक-दूसरे को देखा। बताया गया कि दोनों आरोपी एक-दूसरे को देखकर भावुक हो गए।